Holi hai
होली है रंगों की अजीब जुगलबंदी लाल पीला हरा या नारंगी. हर चहरे पर भाता भाई हर मुखड़े की व्हाट लगाई रंगों की ये गोली आई रे आई आई होली पकवान मिठाई नमकीन की बोली आई रे आई आई होली तैयारी कुछ दिन पहले चालू चाहें हो गुजिया सेव रसगुल्ले या चिप्स आलू आई रे आई आई होली कुछ सूखा त्यौहार मनाते कुछ पानी से हुडदंग मचाते कोई तो नसेड़ी हो जाता रंग मिठाई गुलाल में खुदको पाता जिनका इनसे मन नहीं भरा मादक चीजों के पीछे पड़ा रंगों की है ये टोली आई रे आई आई होली कही किसी के कपडे फटते एक दूजे से लड़ मरते किसी के गाल,हाथ कटे कपड़े खेल खेल मे फटे कोई दोस्तों से घिरा कीचड़ में कोई गिरा किसी की रंगी चोली आई रे आई आई होली